बेगुसराय, फरवरी 25 -- बीहट। बेगूसराय जिला में व्यवसायिक वाहनों का मैनुअल फिटनेस जांच 24 फरवरी से शुरू हो गयी है। इससे व्यवसायिक वाहन मालिकों को राहत मिली है। बेगूसराय जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामसेवक सिंह ने बताया कि एक जनवरी से बेगूसराय में व्यवसायिक वाहनों का मैनुअल फिटनेस जांच बंद था। इससे व्यवसायिक वाहन मालिकों को काफी परेशानी हो रही थी। फिटनेस जांच के लिए पटना जाने के कारण वाहन मालिकों को समय और पैसे का नुकसान उठाना पड़ रहा था। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...