बेगुसराय, मई 6 -- बछबाड़ा थाना क्षेत्र के जहानपुर मध्य विद्यालय में बुधवार को वर्ग कक्ष में बच्चे के सिर पर लोहे का ग्रिल गिर गया। इससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक अरबा गांव निवासी फूलो यादव का 13 वर्षीय पुत्र विवान राज था। वह सातवां वर्ग का छात्र था। जैसे ही छात्र की मौत की जानकारी स्कूल में हुई कि कई शिक्षक जान बचाने के लिए स्कूल छोड़कर फरार हो गये।

घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक स्कूल में छात्र की मौत की खबर जिलेभर में आग की तरफ फैल गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण स्कूल पर जुट गये। गुस्साये लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर बवाल किया। कई शिक्षकों को स्कूल में बंधक बनाये रखा। ग्रामीणों स्कूल परिसर में रखे बाइक क्षतिग्रस्त कर गुस्से का इजहार किया।

पुलिस की कार्रवाई घटना की जानक...