बांका, दिसम्बर 26 -- बिहार में अलग-अलग वारदातों में दो लोगों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहली घटना, बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र की है। यहां गुरुवार शाम रचियाही पंचायत में सड़क किनारे सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला। उसकी किसी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। दूसरी वारदात, बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां बैरधियां जंगल से एक शख्स का शव शुक्रवार सुबह मिला। उसकी भी गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है। जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले की मटिहानी थाना पुलिस को सूचना मिली की खेत में लाश पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। उसकी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की गर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.