निज प्रतिनिधि, जनवरी 24 -- बेगूसराय जिले के खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर पश्चिमी पंचायत स्थित बूढ़ी गंडक नदी के राम घाट पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से दो युवकों के लापता होने की खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। नदी में डूबने वाले युवकों की पहचान फफौत गांव निवासी राम बालक महतो के 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार और बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी शत्रुधन महतो के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारा गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान में स्थापित सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के लिए कुछ युवक शनिवार की शाम नाव से राम घाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.