पटना, जून 19 -- बिहार राज्य महिला आयोग ने बेगूसराय में महिला के साथ दरिंदगी के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक को चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बंधक बना महिला से सामूहिक दरिंदगी को कार्रवाई करने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि 11 जून की रात्रि को साढ़े ग्यारह बजे शौच को निकली महिला साथ नकाबपोश बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद ब्लेड से महिला के ऊपर वार भी किया। संबंधित मामला आयोग के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को जांच करके कार्रवाई करने को कहा है। इस मामले में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- बेगूसराय गैंगरेप में थानेदार सस्पेंड, पीड़िता के गुप्तांग से निकली थी गोली, महिला आयोग ने एसपी को लिखा लेटर दोषी पर क्य...