बेगुसराय, मई 4 -- बेगूसराय में सोमवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक व एक किशोर की मौत हो गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वनद्वार ढाला के समीप एस एच-55 की है। इसमें तेज रफ्तार हाईवा से कुचलकर से बाइक सवार दोनों की मौत हो गयी। मृतकों में मंझौल थाना क्षेत्र की पंचायत- तीन वार्ड संख्या -11 मंझौल निवासी सुबोध चौधरी का लगभग 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार एवं वार्ड संख्या- 14 सहनी टोला निवासी धर्मेन्द्र सहनी का लगभग 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ सन्नी कुमार था। घटना के बाद अंजान लोगों के द्वारा दोनों शव को सदर अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद घटना की जानकारी परिजन व पुलिस को मिली। मृतक अमन के पिता ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ टाउनशीप में बहुभोज में शामिल होकर अपनी बाइक से मंझौल स्थित घर लौट रहे थे। तभी वन्द्वार ढाला पहुंचते ही अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.