पटना, अप्रैल 4 -- दरभंगा में दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटकांड में बिहार एसटीएफ ने शनिवार को बेगूसराय में एनकाउंटर के बाद 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनमें से एक अपराधी मंगल कुमार सिंह को पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि मंगल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर 10 दिन पहले ही बेगूसराय जिले में एक्सिस बैंक में लूट की थी। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चांदी के कुछ आभूषण, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, पांच कारतूस, चार मोबाइल और तीन बाइक बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अपराधियों में मधुबनी का पवन झा, बेगूसराय के बछवाड़ा का आर्यन कुमार, मंसूरचक का अविनाश कुमार, गौतम कुमार, विक्की कुमार और बलिया का मंगल कुमार शामिल है। 3 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित स्थित प्रेम ज्वेलर्स में बंदूक दिखाकर अपराधियों न...