बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। उन्होंने बरौनी के पास जगह उपलब्ध होने का जिक्र किया। सांसद ने गांधी स्टेडियम को भी नए सिरे से बनाने का आदेश डीएम को दिया। गांधी स्टेडियम बेगूसराय में गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव के मौके पर वे बोल रहे थे। इसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल्य चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया गया। सांसद ने कहा कि खेल में बेगूसराय बहुत आगे बढ़ रहा है। बेगूसराय के खिलाड़ियों में पहले से ही क्षमता थी अच्छे खेल खेलने की। लेकिन उनको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान नहीं हो पाता था। लेकिन जब से बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार आई है तब से लेकर आज तक जिले के खिलाड़ियों एवं खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.