बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से फर्स्ट सीनियर राज्य बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने बुधवार को बेगूसराय शहर स्थित अपने निजी अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 28 मार्च से मुख्य राउंड के मुकाबले शुरू होंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रैंकिंग प्रदान की जाएगी। इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय को पहली बार इस तरह के राज्यस्तरीय बड़े टूर्नामेंट की मेजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.