बेगुसराय, सितम्बर 10 -- बेगूसराय में बिहार के शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुरूप पूर्ण वेतनमान प्रदान करने की मांग को लेकर बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने अपना अभियान तेज कर दिया है। संगठन ने बिहार के सभी 243 विधायकों को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की इस महत्वपूर्ण मांग को विधानसभा और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में BRVAS की बेगूसराय जिला इकाई ने चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिषेक आनंद को ज्ञापन सौंपकर अभियान की शुरुआत की।

अभियान की प्रक्रिया अभियान को चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ाते हुए BRVAS ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिक्षकों की आवाज को व्यापक समर्थन दिलाने का प्रयास किया। संगठन के आह्वान पर अभियान ट्विटर पर ट्रेंड हुआ और कई घंटों तक भारत तथा विश्व स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। इसके बाद...