बेगुसराय, जुलाई 6 -- एक स्विफ्ट कार, पांच मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नगद बरामद सूखे नशे का हॉट स्पॉट के रूप में सुर्खियों में आने लगा है मटिहानी थाना क्षेत्र बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा जिल्ला ढाला के पास रविवार की रात मटिहानी थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त छापेमारी में 927 ग्राम प्रतिबंधित स्मैक के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट कार, पांच मोबाइल फोन और 1,300 रुपये नगद भी जब्त किए हैं। तस्करों से बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हालांकि बाजार में इसकी कीमत तीन गुना भी अधिक हो सकती है यह निर्भर करता है उसकी क्वालिटी पर। पुलिस हत्थे चढ़े आरोपियों में मटिहानी वार्ड-07 निवासी उदय राय का पुत्र कन्हैया कुमार, यहीं का राममूर्ति राय का पुत्र शिवम कुमार, सिहमा उतरवारी ट...