बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के हर्रख मिडिल स्कूल के पीछे व नागदह 49 नंबर ढाला के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने 52 वर्षीय वरुण चौधरी को गोलियों से छलनी कर दिया। छाती, पेट, कांख व पीठ में कुल सात गोलियों के निशान मिले हैं। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव निवासी गिरजानंद चौधरी का पुत्र था। वर्तमान में वह सिंघौल थाना के कपस्या नाला रोड में स्थायी घर बनाकर रहता था। पेशे से वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। घटना का कारण जमीन खरीद-बिक्री बताया जा रहा है। हत्या होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। तीन सदस्यीय मेडिकल टीम की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.