बेगूसराय में जल्द ही बनेगा शानदार क्रिकेट स्टेडियम: गिरिराज
बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बेगूसराय, हमारे संवादाता। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंदर-19 टूर्नामेंट में बेगूसराय जिला के चैम्पियन बनने पर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने रिफाइनरी टाउनशिप स्थित दिनकर अतिथि गृह में मंगलवार को प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह बेगूसराय के लिए गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक उपलब्धि है। हम चाहते हैं कि आप में से कम से कम आठ दस खिलाड़ी भरपूर मेहनत कर देश व इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खेलें। हमारे पड़ोसी जिला समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी देश व राज्य काम नाम दिन प्रतिदिन रोशन करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय पहले बिहार में वॉलीबॉल, कबड्डी व महिला फुटबॉल के क्षेत्र में आगे था लेकिन अब विगत कुछ वर्षों से क्रिकेट के क्षेत्र में भी बेगूसराय ने अद्वितीय स्थान हासिल किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.