निज प्रतिनिधि, मार्च 9 -- Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह 49 नंबर ढाला के पास हुई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय वरुण चौधरी के रूप में हुई है। वह डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव के रहने वाला था और जमीन की खरीद बिक्री का काम करते था। वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में परिवार के साथ रह रहा था। जमीन के सौदे को लेकर ही हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वरुण सोमवार को कहीं पर जमीन देखने गया था। इसके बाद बाइक से एक सहयोगी के साथ अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वरुण पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरी की संख्या तीन थी और वे एक ही बाइक पर सवार ह...