बेगुसराय, जून 22 -- चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जघन्य घटना को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा बेगूसराय के तत्वावधान में सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी बैनर झंडा एवं मांगों से संबंधित तख्ती के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी घटना में शामिल दोषियों पर कार्रवाई, पीड़ित को मुआवजा सहित सरकार के विरोध में नारा लगा रहे थे । यह भी पढ़ें- बेगूसराय गैंग रेप के आरोरोपितों को मिले फांसी की सजा घटना का विवरण प्रदर्शन समाहरणालय गेट पर सभा में तब्दील हो गई। अध्यक्षता महासंघ के जिला उपाध्यक्ष शंकर मोची ने की। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष- सह- राज्य महासंघ के अध्यक्ष शशिकांत राय ने प...