बेगुसराय, जुलाई 26 -- सिमरिया गंगा घाट से स्नान कर टेम्पो से बरौनी जंक्शन जा रहे थे ट्रेन पकड़ने बेगूसराय जिले के गढ़हारा थाना क्षेत्र में रविवार को पीपरा डीह-मसलनपुर स्थित जीरो माइल से बरौनी जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज गति से आ रही टेम्पों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मौसेरी सास और दामाद की मौत हो गई, जबकि बच्चे-बच्चियों समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़हारा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

मृतकों की पहचान मृतकों में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीपट्टी निवासी किशोर साह का 45 वर्षीय पुत्र ललित साह व बसुआरा निवासी राज कुमार साह की 50 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी का ना...