बेगूसराय में किशोर की गोली मार हत्या
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- तेघड़ा थाना क्षेत्र के मुरादन टोल में मंगलवार की रात बदमाशों ने 16 वर्षीय किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक मो। समीर दशम वर्ग का छात्र था। वह बजलपुरा मुरादन टोल निवासी मो. आशिक का पुत्र था। मौत की खबर मिलते हैं परिजनों कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक मां ने बताया कि वह तेघड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर रात में लौटा था। घर के बगल में लड़ाई हो रही थी। वह देखने गया था। इसी दौरान उसके सीने में गोली मार दी। इसे उनकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.