बेगूसराय में कंटेनर से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत
बेगुसराय, जून 17 -- बेगूसराय में सिंघौल थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के समीप एनएच -31 पर बुधवार की सुबह न तेज रफ्तार कंटेनर से कुचलकर एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई. मृतक 35 वर्षीय वीरवल कुमार सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल चकहमीद निवासी राम वक्त तांती का पुत्र था। वह एम गौशाला में नौकरी करता था। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि गौशाला में बुधवार की सुबह पशुओं को भोजन देकर साइकिल से घर से जा रहा था। इसी दौरान कपसिया चौक से आगे एनएच -31 पर कंटेनर की चपेट में आ गया। इससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद सिंघौल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी समेत परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.