बेगुसराय, मई 27 -- नगर थाना क्षेत्र के डीपीएस स्कूल से लेकर महमदपुर के समीप तक एनएच -31 पर मंगलवार की शाम आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान खदेड कर लाखो गांव के सिकंदर महतो का पुत्र धनंजय कुमार को पकड़कर ईंट पत्थर से मारपीट कर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे जख़्मी के परिजनों उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।. मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर फायरिंग हुई है। घटना स्थल से एक खोखा, एक गोली बरामद की गयी है. जबकि दो बाइक जब्त की गयी है। मारपीट व फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस हत्थे चढ़ा आरोपित धनंजय से गहन पूछ ताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...