निज प्रतिनिधि, मार्च 24 -- Axis Bank Loot: बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार को बैंक लूट हो गई। तेघड़ा के हसनपुर में स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत मचाई और कैश लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बैंक में मौजूद निजी सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बैंक से 4 लाख रुपये की लूट हुई है। महज 10 मिनट में अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सूचना पाकर बेगूसराय के एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और बैंक कर्मियों से पूछताछ की। यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। बैंक खुलने के बाद सुबह के समय ज्यादा भीड़ नहीं थी। बैंक में दो से तीन ग्राहक एवं कर्मचारी ही ही मौजूद थे। तभी तीन बाइक पर सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.