बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक बालक की मौत तो बुजुर्ग महिला जख्मी
बेगुसराय, जून 16 -- बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के दौलतपुर मालीपुर पथ के राजोपुर गांव के बेगा मोर के समीप मंगलवार की सुबह तेज गति से आ रहा अनियंत्रित ट्रक एक घर में घुस गया। इसमें घर के अंदर सो रहे एक बालक की दीवार में दबने से मौत हो गयी जबकि एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
दुर्घटना का विवरण मुखिया पंकज दास ने बताया कि मृतक बालक की राजुपुर गांव निवासी सुधीर यादव का सात वर्षीय पुत्र अंकेश कुमार था। जबकि जख्मी महिला सुदामा देवी सुधीर यादव की माता है। मुखिया ने बताया कि दौलतपुर के तरफ से मालीपुर के तरफ जा रहा ट्रक का ड्राइवर संतुलन खो जाने के कारण सीधा घर में घुस गया। इससे घर की दीवार गिर गयी। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.