हाजीपुर, दिसम्बर 14 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशाली जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव डॉ एच एन गुप्ता की स्मृति में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में बेगूसराय की टीम ने सारण की टीम को वही दूसरे मैच में हाजीपुर ने पटना की टीम को पराजित किया। सोमवार को प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। रविवार को खेले गए मैच का शुभारंभ कांग्रेस नेता डॉ अक्षय शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। डॉ जेपी सिन्हा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का प्रथम मैच बेगूसराय एवं सारण के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय की टीम ने सारण की टीम को 48 रन से पराजित कर सेमीफाइनल का सफर तय किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी ओवर की समाप्ति पर बेगूसराय की टीम...