बेगुसराय, फरवरी 26 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के छठे दिन गुरुवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में बेगूसराय और सहरसा के बीच मैच हुआ। इसमें बेगूसराय ने सहरसा को 66 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले दानिश आलम व गुलशन के शानदार शतक की बदौलत पांच विकेट खोकर 396 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दानिश आलम 105 गेंद में 127 रन व गुलशन 64 गेंद में 119 रनों की पारी खेली। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजू ने तीन व जफर ने एक विकेट झटके। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 330 रन ही बना सकी। सहरसा की ओर से अंकित ने 67 व सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.