समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- आरपी सिंह ताजपुर। स्थानीय ताजपुर कालेज ग्राउंड में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो अलग अलग मैच में पटना एवं बेगूसराय की टीम ने अपने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर जीत हासिल किया। पहला मैच जेन एक्स क्रिकेट अकादमी पटना एवं बबलू 11 मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। मुजफ्फरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाए। वहीं जेन एक्स पटना की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। दूसरे मैच में बेगूसराय की टीम ने सभी विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में मधुबनी झंझारपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करती हुई 193 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय की टीम एक रन से जीत गई। मैन ऑफ दी मैच अमन कुमार को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.