बेगुसराय, मई 18 -- होटल यादगार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से हुआ नई कमेटी का गठन विश्व साइकिल दिवस पर जिले की बेटियों के लिए आयोजित होगी अस्मिता महिला खेलो इंडिया सिटी लीग जिले में साइकिलिंग खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय होटल यादगार में जिले के खेल प्रेमियों, साइकिलिंग से जुड़े पदाधिकारियों व बुद्धिजीवीयों की बैठक हुई।इसमें काफ़ी विमर्श के बाद सर्वसम्मति बेगूसराय जिला साइकिलिंग संघ का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता युवा नेता अंकित कुमार ने की। उसके बाद जिला साइकिलिंग संघ की नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से जिले की नई खेल टीम की घोषणा की गई।

नई कमेटी में इन लोगों को मिली यह जिम्मेवारी अध्यक्ष: अंकित कुमार उपाध्यक्ष: सुरवीर ...