बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बीहट, निज संवाददाता। बिहार वॉलीबॉल एसोसिएशन के बैनर तले तथा नवभारत स्पोर्टस एंड कल्चरल सोसाइटी बीहट की मेजबानी में महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में हो रहे चार दिवसीय स्मृतिशेष कैलाश सिंह-गिरिजा देवी स्मृति बिहार राज्य सीनियर महिला-पुरूष वॉलीबॉल स्टेट चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पुरूष वर्ग के कुल 30 तथा महिला वर्ग के कुल 10 लीग मुकाबले हुए। पुरूष वर्ग में लीग मुकाबले में बेगूसराय ने गोपालगंज को 2-0, रोहतास को 2-1 सेटों के अंतर से पराजित किया। अन्य लीग मुकाबले में अररिया ने कटिहार को नालंदा ने पूर्वी चंपारण को, मूंगेर ने शिवहर को, बीआरसी दानापुर ने औरंगाबाद को, खगड़िया ने सुपौल को, पूर्व मध्य रेलवे न दरभंगा को तथा शेखपुरा ने पूर्णिया को 2-0 सेटों के अंतर से हराया। पुरूष वर्ग के ही मुकाबले में बक्सर ने सीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.