निज प्रतिनिधि, जून 19 -- बिहार के बेगूसराय जिले में एक शादीशुदा महिला से हुई गैंगरेप की हैवानियत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस वालों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। बेगूसराय के डीआईजी ने चकिया थानाध्यक्ष को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 जून की रात को महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। इस घटना के 6 दिन बाद पीड़िता के गुप्तांग से गोली और कंकड़ निकाले गए थे। सभी आरोपी अभी तक फरार हैं। राज्य महिला आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए एसपी से कार्रवाई करने को कहा है। बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा शुक्रवार को आखिरकार बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे। डीआईजी के साथ एसपी मनीष, सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने पीड़िता से बात की। उसके बाद रे...