वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। बनारस समेत अन्य शहरों में उचक्कागीरी करने वाले बिहार के बेगूसराय जिले के एक गिरोह के 10 आरोपियों को कैंट पुलिस, एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने बुधवार को थाना परिसर में गिरफ्तारी की जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र की टीम और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने संयुक्त ऑपरेशन में बुधवार तड़के रेलवे स्टेशन कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर नौ के पास से सभी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1.70 लाख रुपये नगद, चेकबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, एसबीआई एटीएम कार्ड, स्वास्थ्य विभाग कार्ड समेत कई दस्तावेज और एसयूवी बरामद की गई है। इनका संगठित गिरोह है, जो अलग-अलग शहरों में लोगों से उचक्कागीरी करते हैं। गिरफ्तारी करने वाली टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.