बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- बेगूसराय के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मलमास मेले में मारे गये मृतकों के आश्रितों को मदद की मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रुपये देकर की आर्थिक सहायता राजगीर में मलमास मेला के दौरान पीट-पीटकर पिंटू व श्रवण की हुई थी हत्या फोटो : गंजपर 01 : बेगूसराय जिले के सामाजिक कार्यकर्ता रविवार को गंजपर गांव में मृतक पिंटू व श्रवण के आश्रितों से भेंट करते सेवानिवृत्त शिक्षक महेश पासवान व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

मदद की राशि वितरण बेगूसराय जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम रविवार को बिहारशरीफ के गंजपर गांव पहुंची। मृतक अमरदीप पासवान के पुत्र पिंटू पासवान व नरेश पासवान के पुत्र श्रवण पासवान के परिजनों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद की। मृतक पिंटू व श्रवण को मलमास मेला के दौरान भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना क...