बेगुसराय, मई 8 -- बेगूसराय। सिंघौल थाना के राजापुर निवासी भातु साह के 35 वर्षीय पुत्र फ़ुदो साह के शरीर पर लोहे का प्लेट गिरने से उनकी मौत हो गयी। वह गोवा में राज ग्रुप कंपनी में काम कर रहे थे। गुरुवार की सुबह काम करते वक्त उनके शरीर पर लोहा का प्लेट गिर जाने के क्रम में अस्पताल ले जाने दौरान वक्त मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि छह महीने पहले इनके चाचा मुकेश साह की मृत्यु भी बंगलुरु में काम करते वक्त दूसरी मंजिल से गिर जाने से मौत हो गयी थी। फूदो साह अपने पीछे तीन पुत्री एक पुत्र को छोड़ गये। परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया। बच्चों का भरण -पोषण कैसे होगा इस पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय राजद नेता महावीर यादव ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से बच्चों के भरण- पोषण व मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.