बेगुसराय, अगस्त 8 -- बेगूसराय। जिले के बैडमिंटन खिलाड़ी भरत राजन ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। जिले में 2008 से 2019 तक लगातार बैडमिंटन एकल स्पर्धा में चैंपियन रहते हुए जिले का प्रतिनिधित्व किया। कोलंबो श्रीलंका में सीलोंन मास्टर इंटर्ननेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 25 जून से 28 जून तक आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल तीस देशों के लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा लिए थे। इस प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ी भरत राजन ने 45 वर्ष आयुवर्ग में कांस्य पदक जीता। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भरत राजन ने अपना परचम लहराया है। नगर विधायक कुंदन कुमार ने जानकारी प्राप्त होते ही उन्होंने अपने कार्यालय में इनका सम्मान किया। इस उपलब्धि पर एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह, प्रधान लिपिक अमित कुमार...