बेगुसराय, जुलाई 15 -- बिहार सरकार के निश्चय 3.0 उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री शनीतीश कुमार के सपनों को साकार करते हुए राज्य के 211 प्रखंडों में एक साथ डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन किया। इन्हीं महाविद्यालयों में से एक राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बछवाड़ा का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके अतिरिक्त स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् तथा महाविद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राएँ भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नवस्थापित 10 राजकीय कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र का सीएम करेंगे शुभारंभउद्घाटन समारोह कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी उपस्थित ...