बेगुसराय, अप्रैल 7 -- सिंघौल,निज संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय रतौली में प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने वाले बच्चों के लिए नौंवा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य दीक्षान्तकर्ता के रूप में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के उपनिदेशक संजय कुमार मौजूद थे। इस कार्यक्रम में अष्टम वर्ग के कुल 69 बच्चों को उत्तीर्णता का प्रमाण पत्र उनके हाथों में सुपुर्द किया गया। उपनिदेशक ने कहा कि इस विद्यालय में आकर और इन बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ये सभी बच्चे भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल कर सकेंगे। इसका पूरा श्रेय यहां के कर्मयोगी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार एवं उनकी पूरी शिक्षकों की टीम को जाता है। डायट के उप प्राचार्य अर्जुन कुमार पासवान ने कहा बच्चे कच्चे मिट्टी ...