बेगुसराय, फरवरी 24 -- बेगूसराय। शहर के पोखरिया मोहल्ला निवासी आशीष कुमार सिन्हा रसायन शास्त्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा सीएसआईआर नेट में बिहार टॉपर बने हैं। इनकी ऑल इंडिया रैंकिंग 19 है। यह सफलता उन्हें अपने तीसरे प्रयास में मिली।आशीष ने बताया कि उनकी सफलता का मुख्य आधार मजबूत आधारभूत संकल्पनाएं और निरंतर अभ्यास रहा। उन्होंने प्रत्येक विषय की मूल अवधारणाओं को गहराई से समझने पर विशेष जोर दिया। आशीष की इस उपलब्धि से उनके परिवार और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। सीएसआइआर नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह परीक्षा विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए होती है जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप या लेक्चरशिप व सहायक प्रोफेसर बनने के इच्छुक होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.