बेगुसराय, नवम्बर 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में चल रहे ईस्ट ज़ोन अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025-26 के अंतिम दिन रविवार को बिहार भारोत्तोलन टीम का प्रतिनिधित्व कर रही बेगूसराय की वेटलिफ्टर शालिनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में 86 किग्रा कैटेगरी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने बेगूसराय जिले के अलावा बिहार को गौरवान्वित किया। शालिनी शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड के सरलाही गांव के सोनू कुमार की पुत्री है। स्कूली शिक्षा विकास विद्यालय डुमरी से पूरी की। शालिनी की इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि शालिनी एक बहुत ही मेहनती और अनुशासित एथलीट है। उसकी इस उपलब्धि से बेगूसराय और पूरे बिहार की अन्य महिला एथलीट प्रेरित होंगी। एसोसिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.