मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गोबरसही स्थित होटल में रियल एस्टेट कंपनीकर्मी बेगूसराय की महिला निगम कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में कथित भैंसुर पूर्व मुखिया की भूमिका की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वह घटना की रात उसी होटल में मौजूद था। निगम को लेकर होटल पहुंचा था। जांच में होटल प्रबंधन ने सीसीटीवी का फुटेज पुलिस को मुहैया नहीं कराया। होटल का सीसीटीवी खराब होने की बात पुलिस को बताई गई है। घटना के बाद खुद को भैंसुर बताने वाले पूर्व मुखिया ने पुलिस को बताया था कि मृतका भगवानपुर के होमियोपैथिक चिकित्सक से इलाज कराने आई थी। जबकि, पति ने पुलिस को बताया है कि पत्नी भगवानपुर में किसी होमियोपैथिक चिकित्सक से इलाज कराती थी, इसकी जानकारी उनलोगों को नहीं थी। सदर थाने में गुरुवार को मामले में एफआईआर दर्ज की गई। पुलि...