बेगुसराय, मार्च 12 -- बेगूसराय। सेंट्रल जोन बीसीए मेंस अंडर-23 के लिए बेगूसराय टीम की घोषणा हो चुकी है। पृथ्वीराज को अंडर-23 टीम का कप्तान बनाया गया। वहीं, युवराज यादव को उपकप्तान बनाया गया है। टीम की घोषणा के बाद जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने जिले की टीम बधाई दी है। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में सेंट्रल जोन अंडर-23 के तहत मैच होगा। इसमें बेगूसराय के अलावा सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर व खगड़िया की टीम भाग लेगी। बेगूसराय का मुकाबला 15 मार्च को सुपौल के साथ, 16 मार्च को सहरसा के साथ, 18 मार्च को समस्तीपुर के साथ व 21 मार्च को खगड़िया के साथ खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.