बेगुसराय, अप्रैल 29 -- बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले नॉकआउट मुकाबला खेलने के लिए जिला अंडर-16 की टीम सीतामढ़ी के लिए बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम से रवाना हुई। विदित हो कि बेगूसराय की टीम सेंट्रल जोन में चैंपियन बनी। इसके बदौलत अब बेगूसराय की टीम अगले दौर में पहुंच चुकी है। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को बेगूसराय का मुकाबला बांका के साथ होगा। टीम की कमान राहुल गिरी के हाथों में दी गई है। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने टीम की घोषणा करते हुए टीम को नॉकआउट मुकाबले में जीत के लिए शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- बीसीए मेंस सीनियर टी-20 के लिए टीम घोषित, दानिश बने कप्तान बेगूसराय अंडर-16 की टीम में राहुल गिरी (कप्तान), वैभव विशाल...