बेगुसराय, जून 12 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में बखड्डा पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन एनएच-31 पर गुरुवार की देर रात सड़क पर किनारे खड़े ट्रक से एक कार जा टकराई। इससे कार में सवार तीन पुलिस अवर निरीक्षक व एक निजी कार चालक की मौत हो गयी। मृतकों में मधेपुरा जिला के अरार थानाध्यक्ष व कटिहार जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी योगेन्द्र प्रसाद यादव का पुत्र ज्ञानेन्द्र अमरेन्द्र, रतवारा थानाध्यक्ष व कैमूर जिला के भभुआ थाना क्षेत्र के मोहनिया निवासी लक्ष्मण पासवान का पुत्र साजन कुमार पासवान व बेलारी थानाध्यक्ष गया जिला के कोंच थाना क्षेत्र के डीकरी गांव निवासी शारदा पासवान का पुत्र नीरज कुमार थे। वहीं, मृतक चालक मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मंझरपट्टी निवासी मनोज कुमार पासवान का पुत्र ज्योतिष कुमार था। यह भ...