चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- चक्रधरपुर। गुरुवार शाम बेगुन मोड़ के पास हुए एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल होनहागा, असमान होनहागा और मानसिंह होनहागा गुरुवार सुबह मागे पर्व मनाने के लिए सोनुवा प्रखंड के लॉन्जों गांव गए थे। शाम में लौटने के दौरान बेगुन मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा वाहन के कारण उनकी केटीएम बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अनिल होनहागा के दाहिने घुटने में गंभीर चोट आई है, जबकि असमान होनहागा और मानसिंह होनहागा को पैर और चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी। ...