सहरसा, मार्च 20 -- सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा), एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के सरडीहा नौलखा मुसहरी निवासी 35 वर्षीय रवि सादा की मौत हो गई। वे सीएनजी ऑटो से बांका जिले के बेलहर थाना जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार सरडीहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार सिंह सहित जीतन सादा, रामजी सादा और योगवीर राय घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। सिमरीबख्तियारपुर के लोग इस घटना को लेकर शोकाकुल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.