मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक्स-रे विभाग में कार्यरत 35 वर्षीय टेक्नीशियन ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामकुमार पुत्र निर्भन सिंह निवासी पिपरी नूरपुर, जिला जालौन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामकुमार मेडिकल कॉलेज परिसर में ही आवासीय कमरे में रह रहा था। देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस कमरे की तलाशी लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं कॉलेज स्टाफ और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.