बेगम हजरत महल ने अवध में आजादी की मशाल जलाई
लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता। अवध की शासक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बेगम हजरत महल को मंगलवार उनकी 147वीं यौम-ए-शहादत पर याद किया गया। हजरतगंज स्थित बेगम हजरत महल पार्क में आयोजित सालाना कार्यक्रम का उद्घाटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी ने किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति ने कहा कि बेगम हजरत महल अपने राज्य के लोगों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ मैदाने जंग में भी सक्रिय थीं। इसके लिए उन्हें अपने वतन से दूर भी होना पड़ा। एरा मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अब्बास अली मेहंदी ने बेगम हजरत महल की वीरता पर प्रकाश डाला। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने कहा कि बेगम हजरत महल ने अवध में आजादी की मशाल जलाई। वह जंग के मैदान में आगे आयीं, अंग्रेजों से लड़ीं। बेगम हजरत महल सोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.