संभल, फरवरी 21 -- शहर के मोहल्ला हल्लू सराय निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग मोहल्ला कोट पूर्वी की एक युवती से चल रहा था। दोनों के बीच पिछले काफी समय से बातचीत और मेलजोल था। करीब दो माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते दोनों घर से चले गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था, जिसके बाद युवती को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम युवक ने युवती से शादी करने की जिद पकड़ ली। इसको लेकर दोनों पक्षों के परिजन और मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में काफी देर तक विचार-विमर्श चलता रहा। दोनों पक्षों की सहमति और युवक-युवती की इच्छा जानने के बाद आपसी समझौता कराया गया। पंचायत के निर्णय के बाद देर शाम मोहल्ला बेगम सराय स्थित शिव मंदिर में सादे समारोह में दोनों का विवाह संपन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.