बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मीलाद शरीफ का आयोजन हुआ। मिसबा ने कुरान की आयत पढ़कर शुरुआत की। छात्राओं ने हजरत मुहम्मद सल. के जीवन पर रोशनी डाली और नात शरीफ पढ़कर महफिल की रौनक बढ़ाई। मुस्कान, सलमा, गुलनार, मुबश्शरा, जोया फातिमा, नाजिया, नूर फातिमा, गुलफ्शा, फात्मा, इरम व लाडो ने खूबसूरत अंदाज में नात शरीफ पेश किया। रुकैया खातून, रकीबा, हादिया सईद और नसीम अख्तर ने हजरत मुहम्मद मुस्तफा की जिन्दगी और सीरत पर रोशनी डाली। प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रवक्ता अंजुम परवीन, अलका पांडेय, शबाना अंजुम, नुसरत फातिमा, आरिफा खातून, रीता देवी, खालिदा परवीन, प्रेमलता, नाजिश शकील, नजराना बतूल, हेमलता यादव आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.