बेगमबाड़ी गांव में चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू
पूर्णिया, जून 22 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के बेगमबाड़ी गांव में चार दिवसीय श्रीश्री हरिनाम संकीर्तन यज्ञ शांत वातावरण में शुरू हो गया। यह संकीर्तन 24जून तक चलेगा। इस संकीर्तन में पांच संकीर्तन मंडली हैं। जिसमें राय किशोरी सम्प्रदाय बालु घाट, कृष्ण सुंदर सप्रदाय मालदा, रामकृष्ण संप्रदाय नदिया, बिना पानी सप्रदाय नदिया और पदावली गाजल शामिल हैं। इस संकीर्तन में नगर कीर्तन,पदावली, महाभोग खिचड़ी प्रसाद वितरण के अलावे बाउल संगीत भी है। संकीर्तन में अध्यक्ष नारायण चन्द्र दास, उपाध्यक्ष सुशील कुमार ठाकुर, नीलरतन मिस्त्री, सचिव किशोर घोष,सह सचिव प्रीतम दास कौशिक दास, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण दास के अलावा संचालक सौरभ मस्त्री, रंजीत दुबे आदि का कार्य सराहनीय रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.