मेरठ, अप्रैल 16 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुल चौराहे पर रविवार देर रात हुए हादसे में ट्रक से कुचलकर मारी गई महिला की पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन को चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जम्मू-कश्मीर नंबर के ट्रक की पहचान की है। अब चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जम्मू-कश्मीर भेजने की तैयारी में है। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी रोहित, जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। रविवार रात वह अपनी पत्नी वर्षा (24 वर्ष) और चार वर्षीय बेटी आरोही के साथ सोफीपुर से रिश्तेदारी से लौट रहा था। देर रात करीब 12:00 बजे जैसे ही परिवार बेगमपुल पर शास्त्री की प्रतिमा के पास पहुंचा, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर नंबर के ट्रक से कुचलकर हुई थी महिला की मौत हादसे में वर्षा की ट्...