मेरठ, मार्च 6 -- देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) यानी 'नमो भारत' अब केवल अपनी रफ्तार और सुविधा के लिए ही नहीं, बल्कि यात्रियों को एक नया सांस्कृतिक अनुभव देने के लिए भी चर्चा में है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मेरठ के बेगमपुल नमो भारत स्टेशन पर 'नमो भारत बीट्स' के पहले शो का आयोजन किया गया। मेरठ शहर में पहली बार आयोजित इस सोलो लाइव म्यूज़िक इवेंट में उभरते हुए गायक अंकित गौतम ने अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांध दिया। स्टेशन परिसर में जैसे ही संगीत गूंजा, यात्री अपनी भागदौड़ भूलकर रुक गए। कोई तालियां बजाता दिखा, तो कोई गीतों को गुनगुनाता नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी ने इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद लिया और इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। एनसीआरटीसी का उद्देश्य स्टेशनों को सिर्फ आवाजाही का माध...