बेगमपुल रैपिड स्टेशन पर बड़े पार्किंग स्थल के लिए जमीन की हुई पैमाइश
मेरठ, मई 21 -- रैपिड रेल के बेगमपुल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा पार्किंग स्थल विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। हाल ही में इस योजना के तहत चिह्नित जमीन की पैमाइश पूरी कर ली गई है। रक्षा भूमि पर 3000 गज के प्रस्ताव पर कार्रवाई चल रही है। वहीं व्यापारियों की मांग है कि पार्किंग स्थल के लिए उन्हें न उजाड़ा जाए। रैपिड के बेगमपुल स्टेशन पर पार्किंग को लेकर आम लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर एनसीआरटीसी की ओर से लगातार कैंट बोर्ड और रक्षा संपदा विभाग से अनुरोध किया गया। इस पर रक्षा संपदा विभाग की टीम ने बेगमपुल स्टेशन के पास बंगला नंबर-80 की जमीन का सर्वे किया। पार्किंग स्थल के निर्माण को लेकर रक्षा संपदा विभाग और एनसीआरटीसी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का दौरा किया। टीम ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.