मेरठ, जनवरी 8 -- बेगमपुल पर सवारी को लेकर टेंपो चालक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक टेंपो चालक घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। थाना सदर बाजार पर टेंपो चालक ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंकरखेड़ा के सुभाषपुरी निवासी रविशंकर ने बताया कि वह टेंपो चालक है। शाम के समय वह टेंपो में सवारी भर रहा था। इसी दौरान टेंपो चालक यशपाल निवासी कासमपुर कंकरखेड़ा ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने साथी बल्ला व चिंटू निवासी रजबन बाजार को बुला लिया। तीनों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें उसे गंभीर चोट आई। शोर मचाने पर पुलिसकर्मी आए तो आरोपी टेंपो लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रविशंकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.